Lucknow News: लखनऊ में तेंदुए की दहशत! कैंट इलाके में रोड क्रॉस करते आया नजर, देखें Video

लखनऊ के कैंट इलाके में रविवार रात को एक तेंदुआ सड़क पार करते हुए नजर आया। एक चालक को तेंदुआ दिखाई दिया, जिसने अपने कैमरे में भी इसे कैद कर लिया। इस घटना के बाद वन विभाग अलर्ट हो गया है और इलाके में ट्रैप कैमरे भी लगाए गए हैं। साथ ही लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है।

Lucknow News: जंगली जानवरों का खौफ सिर्फ जंगलों और गांवों तक ही सीमित नहीं रह गया है, बल्कि अब यूपी की राजधानी लखनऊ के रिहायशी इलाकों तेंदुए का डर पहुंच गया है। दरअसल रविवार रात को लखनऊ में एक कार सवार युवक को तेंदुआ दिखाई दिया। जिसकी जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम तुरंत अलर्ट हो गई। साथ ही रात में पेट्रोलिंग भी बढ़ाई गई है। वन विभाग ने लोगों से रात में घर से अकेले बाहर न निकलने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

leopard in lucknow

लखनऊ में दिखा तेंदुआ

तेंदुए के पंजे के भी दिखे निशान

लखनऊ में रविवार रात को कैंट क्षेत्र में रोड क्रॉस करते हुए एक तेंदुआ कैमरे में कैद हो गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया है। जब इस घटना की सूचना वन विभाग को मिली तो टीम तुरंत मौके पर पहुंची और इलाके का मुआयना किया। टीम को इलाके में तेंदुए के पंजे के निशान भी मिले हैं। जिसकी तस्वीर भी सामने आई है। जिसके बाद वन विभाग ने इलाके में तीन-तीन कर्मियों को तैनात कर दिया है। साथ ही ट्रैप कैमरे भी लगाए गए हैं। वन विभाग ने लोगों को अपने पालतू जानवरों को सुरक्षित स्थानों पर रखने की भी सलाह दी है। साथ ही आपात स्थिति में कंट्रोल रूम को सूचित करने की अपील की है।

End of Feed