लाखों में खरीदी थी जमीन, मिली धमकी और धोखा; दादी-पोते के साथ ऐसे हुआ घोटाला

लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में जमीन खरीद को लेकर धोखाधड़ी का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित अर्जुन सिंह ने विक्रेता को लगभग पूरी रकम अदा करने के बावजूद जमीन किसी और के नाम रजिस्ट्री कर दिए जाने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्हें धमकियां और झूठे मुकदमे में फंसाने की चेतावनी भी दी गई है।

Lucknow Land Fraud Case: लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में जमीन खरीद को लेकर एक बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित अर्जुन सिंह और उनकी दादी सावित्री देवी ने 21 अक्टूबर 2023 को ग्राम बहरोली निवासी अनिल कुमार के साथ एक पंजीकृत इकरारनामा किया था। इस समझौते के तहत ₹9,30,000 में जमीन का सौदा तय हुआ था।

Land Fraud Case in Lucknow (Representative Photo: Canva)

लखनऊ में जमीन धोखाधड़ी का मामला (सांकेतिक फोटो: Canva)

अर्जुन सिंह ने सौदे की प्रक्रिया के तहत पहले ₹7,00,000 और बाद में ₹2,00,000 का भुगतान कर कुल ₹9,00,000 अनिल कुमार को दे दिए थे। अनुबंध के अनुसार, अनिल कुमार को यह भूमि किसी और को न बेचने की शर्त स्वीकार करनी थी। बावजूद इसके, 7 फरवरी 2025 को अनिल कुमार ने बिना किसी पूर्व सूचना के वही जमीन ऋषि सिंह के नाम पर रजिस्ट्री कर दी।

End of Feed