लखनऊ

दूर हुई सारी बाधाएं, जल्द कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगी घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट, यहां पढ़ें पूरी खबर

Kushinagar Airport News: कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अब उड़ानें शुरू करने की तैयारी की जा रही है। क्योंकि हाई कोर्ट ने आठ किसानों की याचिका खारिज करते हुए अतिक्रमण हटाने और मकान खाली करने का आदेश दिया है। इसके साथ ही पूर्वांचल क्षेत्र का हवाई कनेक्टिविटी का सपना अब हकीकत बनने करीब आ गया है।

Image

कुशीनगर एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगी घरेलू और इंटरनेशनल फ्लाइट (फोटो - Wikipedia)

यूपी के पूर्वांचल क्षेत्र का हवाई कनेक्टिविटी का सपना अब हकीकत बनने के बेहद करीब है। क्योंकि कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू होने की संभावनाएं अब काफी बढ़ गई हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आइएलएस (इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम) के लिए अधिग्रहित भूमि पर आठ किसानों की याचिकाओं को खारिज कर दिया है। इस फैसले से एयरपोर्ट संचालन की सबसे बड़ी बाधा भी दूर हो गई है।

अतिक्रमण हटाने और मकान खाली करने दिया नोटिस

जिला प्रशासन ने भलुही मदारी पट्टी के आठ किसानों को नोटिस जारी कर 48 से 72 घंटे के भीतर अतिक्रमण हटाने और मकान खाली करने का अल्टीमेटम दिया है। गौरतलब है कि 2020 में एयरपोर्ट विस्तार के लिए 547 किसानों से 30.14 एकड़ भूमि अधिग्रहित की गई थी, लेकिन आठ किसानों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया और स्टे ले लिया था। इस कारण लंबे समय से आइएलएस और डीवीओआर (डॉपलर वेरी ओमिनी रेंज) सिस्टम की इंस्टॉलेशन का काम अटका हुआ था।

हाईकोर्ट ने की किसानों की याचिका खारिज

लंबी सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने किसानों की याचिका खारिज कर बंजर खाते की भूमि से अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया। इसके साथ ही एयरपोर्ट पर आधुनिक नेविगेशन सिस्टम लगाने की राह साफ हो गई। एयरपोर्ट निदेशक प्रणेश कुमार राय ने बताया कि हाईकोर्ट का आदेश हमारे पक्ष में आया है। हमने तैयारियां तेज कर दी हैं और विमानन कंपनियों से लगातार संपर्क में हैं। हमारी कोशिश है कि जल्द ही कुशीनगर से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाएं शुरू हो सकें।

कुशीनगर एयरपोर्ट से फ्लाइट भरेंगी उड़ान

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) ने एयरलाइंस को आकर्षित करने के लिए विशेष रियायत देने का ऐलान किया है। तीन साल तक एयरलाइंस को लैंडिंग चार्ज फ्री रहेगा। इसके अलावा, यूजर डेवलपमेंट चार्ज (UDC) में भी बड़ी छूट दी गई है। एयरलाइंस को पहले वर्ष 100 प्रतिशत, दूसरे वर्ष 70 प्रतिशत और तीसरे वर्ष 40 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लंबे समय से पूर्वांचल और बिहार के यात्रियों के लिए आशा की किरण माना जा रहा है। अब हाईकोर्ट के आदेश के बाद न केवल घरेलू उड़ान बल्कि अंतरराष्ट्रीय हवाई कनेक्टिविटी का रास्ता भी खुल गया है। क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि इससे पर्यटन, कारोबार और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

(इनपुट - आईएएनएस)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'