लखनऊ

Ayodhya Deepotsav 2023: 200 फीट लंबी LED स्‍क्रीन पर दिखेगा 'लाइट एंड साउंड शो', इतने लाख दीयों से रोशन होगी रामनगरी

Ayodhya Deepotsav 2023- इस दीपोत्सव अयोध्या नगरी 21 लाख दीयों से रोशन होगी। 11 नवंबर को यहां विश्व की सबसे बड़ी स्क्रीन पर लाइट एंड साउंड शो आयोजित होगा। इसके लिए 200 फीट लंबी LED एलईडी स्‍क्रीन लगाई जा रही है, जो गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज होगी।

Image

200 फिट लंबी LED स्‍क्रीन पर दिखेगा लाइट एंड साउंड शो

Photo : ANI

लखनऊ: अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही हैं। हर साल की तरह इस साल भी रामनगररी में रिकॉर्ड बनने जा रहा है। 11 नवंबर को सुंदर मनमोहक झांकियों के अलावा विश्व की सबसे बड़ी स्क्रीन पर लाइट एंड साउंड शो आयोजित होगा। खास बात यह कि हर रोज शाम को राम की पैड़ी पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु इसका दीदार कर सकेंगे। इसके लिए 200 फुट लंबी एलईडी स्‍क्रीन लगाई जा रही है, जो गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज होगी।

गीनिज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकार्ड में नाम दर्ज

योगी सरकार ने अयोध्या नगरी को दुल्हन की तरह सजाने के पूरे प्रबंध के साथ तैयारियां तेज कर दी थीं। लगभग लगभग तैयारियां कंपलीट हैं। इस साल करीब 21 लाख दीयों से रामनगरी जगमगाएगी। प्रदेश सरकार का संस्‍कृति विभाग भव्‍य रामलीलाओं की व्‍यवस्था करने में जुटा है। दीपोत्‍सव के जुड़े सभी विभाग अपने प्राजेक्‍ट का प्रजेंटेशन भी करेगे और समीक्षा के बाद उन्‍हें अंतिम रूप दे दिया जाएगा। इस साल दीपोत्‍सव का मुख्‍य आकर्षण राम की पैड़ी का लाइट एंड साउंड शो रहेगा। इसमें 200 फुट लंबी एलईडी स्‍क्रीन लगाई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम भी गीनिज बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकार्ड में नाम दर्ज करवाएगा। इतना ही नहीं राम की पैड़ी पर 200 फीट बड़ी स्क्रीन पर शो का नियमित प्रसारण होगा। शो में रामायण के विभिन्न प्रसंगो को अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। अगले 5 वर्ष तक शो का अनवरत संचालन होता रहेगा। इस कार्ययोजना को जिला प्रशासन ने मंजूरी दे दी है। इसका 5 नवंबर के बाद इसका ट्रायल ट्रेन शुरू हो जाएगा।

दुल्हन की तरह सजेगी रामनगरी

डिप्‍टी डायरेक्‍टर पर्यटन आरपी यादव के मुताबिक, राम कथा पर थीमैटिक गेट भी बनेंगे। लेजर शो और लाइटिंग से इनके थीम का प्रजेंटेशन होगा। यह गेट मुख्य तौर पर आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इस तरह के 7 गेट बनेंगे। इसके अलावा साकेत डिग्री कालेज से राम कथा पार्क तक 12 स्‍वागत गेट भी लगेंगे। दीपोत्‍सव में लेजर शो और ग्रीन आतिशबाजी भी श्रद्धालुओं को आकर्षित करने वाली हैं। रामनगरी दुल्हन की तरह सजी नजर आयेगी।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article