UP के नए DGP होंगे IPS राजीव कृष्ण, प्रशांत कुमार की लेंगे जगह

सीनियर IPS अधिकारी राजीव कृष्ण को राज्य का नया पुलिस महा निदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया गया है।

सीनियर IPS अधिकारी राजीव कृष्ण उत्तर प्रदेश के नए डीजीपी नियुक्त किए गए हैं। प्रशांत कुमार को लेकर लगाई जा रही अटकलें अब खत्म हो गई हैं। ऐसा अनुमान था कि उनकी सेवाओं को एक्सटेंशन दिया जा सकता है। पिछले पांच सालों से वह उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। मई 2020 में सरकार ने प्रशांत कुमार को उत्तर प्रदेश का एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) बनाया था। जब उन्हें डीजी के पद पर प्रमोट किया गया तो उन्हें स्पेशल डीजी (लॉ एंड ऑर्डर) बनाया गया।आज यानी 31 मई को प्रशांत कुमार रिटायर हो गए हैं। जिसके बाद ये जिम्मेदारी राजीव कृष्ण को सौंपी गई है।

Rajeev Krishna appointed as new DGP of Uttar Pradesh

राजीव कृष्ण बनाए गए UP के नए डीजीपी

राजीव कृष्ण 1991 बैंच के IPS अधिकारी हैं। फिलहाल कृष्ण डीजी विजिलेंस और यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं। राजीव कृष्ण को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सबसे भरोसेमंद अधिकारियों में से एक माना जाता है। हाल ही में पेपर लीक विवाद के बाद उन्हें यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

End of Feed