Namo Bharat Train: उत्तर प्रदेश की राजधानी को लखनऊ से कानपुर के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे द्वारा नमो भारत ट्रेन की शुरुआत करने की योजना बनाई जा रही है। बता दें कि नमो भारत ट्रेन में मेट्रो की तरह अत्याधुनिक ट्रेन है, जो वातानुकूलित यानी पूरी तरह से एसी ट्रेन होगी। बता दें कि भारतीय रेलवे द्वारा लखनऊ-कानपुर के साथ मेर-सहारनपुर को भी नमो भारत ट्रेन के रूट के लिए उपयुक्त माना गया है।
लखनऊ से कानपुर के लिए नमो भारत शुरू करने की तैयारी
मिली जानकारी के अनुसार, इन रूटों को सेमी-हाईस्पीड नेटवर्क में जोड़ने की तैयारी अंतिम चरण में है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में जानकारी दी कि रेलवे 50 नमो भारत, 100 नई मेमू और 50 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को तैयार कर चुका है। ये ट्रेनें विशेष रूप से कम दूरी के यात्री रूट्स पर चलाई जाएंगी, जिससे यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक सेवा मिल सके।
इन रूटों पर जल्द दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन
रेलवे सूत्रों के अनुसार, लखनऊ-कानपुर और मेरठ-सहारनपुर रूट सबसे पहले नमो भारत ट्रेनों के लिए चुने जा सकते हैं, क्योंकि इन मार्गों पर यात्रियों की भारी भीड़ रहती है। नमो भारत ट्रेन की विशेषताओं में 12 कोच, 3,200 यात्रियों की क्षमता, 160 किमी प्रति घंटा की रफ्तार, मेट्रो जैसी बैठने की व्यवस्था, और सुरक्षा के लिए कवच तकनीक शामिल हैं। हालांकि, रेलवे ने इस ट्रेन के संचालन की कोई आधिकारिक तारीख अभी तक घोषित नहीं की है, लेकिन तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
