कौन हैं IAS मनोज कुमार सिंह, जिन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव का संभाला पदभार

UP Chief Secretary: आईएएस मनोज कुमार सिंह सिंह ने रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्‍य सचिव का कार्यभार ग्रहण किया। मनोज कुमार सिंह को 'टीम योगी' का एक प्रमुख चेहरा माना जाता है। नियुक्ति विभाग की वेबसाइट के अनुसार, मनोज कुमार सिंह का जन्‍म 25 जुलाई, 1965 को हुआ है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 1988 बैच के IAS अधिकारी हैं मनोज कुमार सिंह
  • दुर्गा शंकर मिश्र की जगह पर संभाला ग्रहण किया कार्यभार
  • IAS मनोज कुमार सिंह का 31 जुलाई, 2025 तक होगा कार्यकाल

UP Chief Secretary: भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) वर्ष 1988 बैच के अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्‍य सचिव का कार्यभार ग्रहण किया। वर्तमान में प्रदेश के कृषि उत्पादन आयुक्त और अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त के अलावा अपर मुख्‍य सचिव पंचायती राज जैसे महत्वपूर्ण पदों का दायित्व निर्वहन कर रहे मनोज कुमार सिंह ने दुर्गा शंकर मिश्र के स्थान पर मुख्‍य सचिव का कार्यभार ग्रहण किया है।

Manoj_Kumar_Singh

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह

कौन हैं IAS मनोज कुमार सिंह

ललितपुर, गौतमबुद्ध नगर, पीलीभीत, मुरादाबाद और अलीगढ़ जैसे जिलों के जिलाधिकारी और मुरादाबाद के मंडलायुक्त समेत विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन कर चुके मनोज कुमार सिंह को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की टीम का एक प्रमुख चेहरा माना जाता है।

End of Feed