पहले पति ने पत्नी को गले लगाया, फिर पीछे से मारी गोली, दोनों का सीना चीर हुई आर-पार

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 16, 2023, 11:11 AM IST

दंपति के परिजनों, परिचितों और बच्चों ने पुलिस को बताया कि पति-पत्नी में अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था।

UP Crime News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी को गले लगाकर गोली मारी, जो दोनों के सीनों को चीरती हुई आरपार हो गई, जिसके चलते दोनों की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार पति का नाम अनेक पाल जबकि पत्नी का नाम सुमन पाल था। अनेक पाल की उम्र लगभग 40 साल जबकि सुमन पाल की उम्र तकरीबन 38 वर्ष थी। दंपत्ति के परिवार में चार बच्चे हैं, जिनमें एक बेटी और तीन बेटे हैं।

मुरादाबाद के रहने वाले थे

अधिकारियों ने बताया कि दोनों चंडीगढ़ में दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम करते थे और अपने पैतृक स्थान मुरादाबाद आए थे। पुलिस अधीक्षक (मुरादाबाद ग्रामीण) संदीप कुमार ने कहा कि घटना 13 और 14 जून की दरमियानी बिलारी थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में दंपत्ति के घर पर हुई। कुमार ने कहा कि दंपति के परिजनों, परिचितों और बच्चों ने पुलिस को बताया कि पति-पत्नी में अक्सर किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। पिछले कुछ समय से वे काफी झगड़ रहे थे।

End of Feed