Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर में दशहरे की धूम, आज CM योगी ने किया कन्या-पूजन; कल भव्य शोभायात्रा का करेंगे नेतृत्व

गोरखनाथ मंदिर में दशहरे की धूम देखने को मिल रही है। सीएम योगी ने आज यहां कन्या पूजन किया। गुरुवार को विजयादशमी का आयोजन किया जाएगा। इस दिन सीएम योगी सुबह श्रीनाथजी का पूजन करेंगे। जिसके बाद शाम को विजयादशमी शोभायात्रा का नेतृत्व भी करेंगे।

Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर में इस बार दशहरे का पर्व परंपरा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। 22 सितंबर को कलश स्थापना के साथ शुरू हुए उत्सव में मंदिर परिसर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजा हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस दौरान विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने बुधवार को कन्या पूजन किया। गुरुवार को वे श्रीनाथजी का पूजन और विजयादशमी शोभायात्रा का नेतृत्व करेंगे।

CM Yogi Kanyapujan

सीएम योगी ने किया कन्या-पूजन (PTI)

गोरखनाथ मंदिर में विजयदशमी का आयोजन

गोरखनाथ मंदिर में 2 अक्टूबर को विजयादशमी का भव्य आयोजन होगा। जिसमें सीएम योगी गुरुवार सुबह सबसे पहले श्रीनाथजी का विशेष पूजन करेंगे। दोपहर में तिलकोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसके बाद शाम को 4 बजे पारंपरिक तरीके से विजयादशमी शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसका नेतृत्व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ खुद करने वाले हैं।

End of Feed