गोरखनाथ मंदिर में नवरात्र के विशेष अनुष्ठान का शुभारंभ, CM योगी ने शक्तिपीठ में की कलश स्थापना

गुरु गोरखनाथ की साधनास्थली गोरक्षपीठ में सोमवार को शारदीय नवरात्र के पहले दिन विशेष अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की कलश स्थापना की। पहले दिन माता आदिशक्ति के शैलपुत्री स्वरूप की आराधना विधि-विधान के साथ हुई।

शारदीय नवरात्र के पहले दिन (प्रतिपदा), सोमवार को गुरु गोरखनाथ की साधनास्थली गोरक्षपीठ में मां जगतजननी की उपासना का विशेष अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। यह अनुष्ठान गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सानिध्य में पीठ की परंपरा के अनुसार हुआ। सोमवार शाम को गोरक्षपीठाधीश्वर ने मठ के प्रथम तल पर स्थित शक्तिपीठ में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापना की। उन्होंने नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। शारदीय नवरात्र प्रतिपदा का अनुष्ठान मां जगतजननी की आराधना, देवी पाठ, आरती और क्षमा प्रार्थना के साथ पूर्ण हुआ।

UP CM Yogi

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में कलश स्थापना की

मंदिर परिस में निकली भव्य शोभायात्रा

कलश स्थापना से पहले गोरखनाथ मंदिर परिसर में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसे पारंपरिक तरीके और पूरे श्रद्धाभाव से निकाला गई। साधु-संतों की यह शोभायात्रा शाम को गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ की अगुवाई में निकली। जिसमें परंपरागत वाद्ययंत्रों घंट-घड़ियाल, तुरही, शंख की ध्वनियों के साथ ही मां दुर्गा के जयघोष गूंजे। पौराणिक मान्यता वाले भीम सरोवर पर पहुंचने पर कलश को जल से भरा गया। जिसके बाद सरोवर की परिक्रमा के बाद शोभायात्रा वापस शक्तिपीठ आई।

End of Feed