गंगा एक्सप्रेसवे ने 80% फीसदी पूरा किया सफर, तेजी से चल रहा काम; जल्द रफ्तार भरेंगी गाड़ियां

Ganga Expressway Construction: भारत के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे के रूप में विकसित हो रहा गंगा एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट का कार्य तेजी से चल रहा है। 594 किमी लंबे इस एक्सप्रसेवे को 6 लेन का बनाया जा रहा है। जिसका लगभग 80 फीसदी काम पूरा हो गया है। यह एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक यूपी के पश्चिमी छोर को पूर्वी छोर से जोड़ेगा।

Ganga Expressway Update: मेरठ से प्रयागराज तक बनाए जा रहे गंगा एक्सप्रेसवे का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है और इस एक्सप्रेसवे का 79 प्रतिशत निर्माण पूरा हो जा रहा है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के मुताबिक, गंगा एक्सप्रेसवे का अर्थ वर्क 99 प्रतिशत पूरा हो चुका है। ग्रेन्यूलर सब बेस (जीएसबी) का कार्य 85 प्रतिशत और डेंस बिटुमिनस मैकाडम (डीबीएम) का कार्य 82 प्रतिशत पूरा हो गया है।

Meta AI

Meta AI

6 लेन का 594 लंबा होगा गंगा एक्सप्रेसवे

इस 594 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे में से 464 किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण अदाणी समूह द्वारा किया जा रहा है। फिलहाल इस एक्सप्रेसवे को छह लेन का बनाया जा रहा है। भविष्य में इसे आठ लेन का भी बनाया जा सकता है। गंगा एक्सप्रेसवे दिल्ली-एनसीआर में मौजूद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ को यूपी के पूर्वी छोर पर मौजूद प्रयागराज से जोड़ेगा। दक्ष इंजीनियरों की टीम अत्याधुनिक तकनीक से कार्य कर रही है। भारत के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे को डिजाइन, निर्माण, वित्त, संचालन और हस्तांतरण (डीबीएफओटी) मॉडल पर बनाया जा रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकता वाली परियोजनाओं में शामिल है।

End of Feed