लखनऊ

यूपी में भीषण गर्मी पर लगेगा ब्रेक, आज तेज हवाओं संग दस्तक देगी बारिश; इन जिलों में ओले-बिजली गिरने का अलर्ट

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27-Apr-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: आज से पूर्वी यूपी के मौसम में बदलाव होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कई जिलों में बादल गरजने, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 12 जिलों में ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

Image

Meta AI

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 27-Apr-2025: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी, तेज धूप और लू का सितम जारी है। हालांकि जल्द ही गर्मी से राहत मिल की संभावना है। आज से यूपी के मौसम में बदलाव होने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विभोक्ष के सक्रिय होने से पूर्वी यूपी में इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। जिसके चलते आसमान में बादलों की एंट्री होगी। अगले पांच दिन पूर्वी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पश्चिमी यूपी में फिलहाल दो दिन गर्मी का सितम बरकरार रहेगा। जिसके बाद यहां भी बारिश की दस्तक से मौसम सुहावना होने की संभावना है।

यूपी के इन जिलों में ओले गिरने का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी यूपी में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं पूर्वी यूपी में आज बारिश के आसार हैं। इस दौरान बादल गरजने, बिजली चमकने के साथ ही तेज झोंकेदार हवाओं की चेतावनी जारी किया गया है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। आज पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को सोनभद्र, गोरखपुर, संतकबीरनगर, कुशीनगर, चंदौली, गाजीपुर, मऊ, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बलिया, देवरिया, महाराजगंज और उसके आसपास ओले गिरने की आंशका है।

इन जिलों में बिजली गिरने की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार आज 22 जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट है। ये जिले सोनभद्र, चंदौली, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या और अबेंडकरनगर हैं। इन जिलों में मेघगर्जन और वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है।

बीते दिन यूपी के मौसम का हाल

यूपी में शनिवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा। दिन चढ़ने के साथ ही धूप की तपिश भी बढ़ी। इस दौरान मौसम शुष्क रहा। वहीं पूर्वी यूपी में लू की स्थिति रही और हवा की गति 20 किमी प्रति घंटे तक दर्ज हुई। आईएमडी के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक 42.8 डिग्री रहा। वहीं दिन ढलने के साथ ही तापमान में भी गिरावट आई। रात में तापमान सामान्य से कम दर्ज हुआ। शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री कम 21.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article