यूपी में बिछेगा एक्सप्रेसवे का जाल, गंगा-यमुना पर पुलों का होगा निर्माण, यहां बनेंगे नए मेडिकल कॉलेज; 62 ITI फूंकेंगी जान

उत्तर प्रदेश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे को अब प्रयागराज से बढ़ाकर गाजीपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। योगी सरकार ने गंगा-यमुना नदी पर दो नए पुल बनाने समेत 10 प्रस्तावों को मंजूरी दी है, जिसमें से कई मेडिकल कॉलेज और आईटीआई शामिल हैं। इसके अलावा चित्रकूट से प्रयागराज को जोड़ने के लिए गंगा एक्सप्रेसवे को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में नए निर्माण कार्यों को लेकर सरकार ने कवायत तेज कर दी है। प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी पर दो नए पुल के निर्माण समेत 10 महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं से जुड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है। प्रयागराज में सलोरी और हेतापट्टी के बीच गंगा नदी पर नया पुल बनाने और यमुना नदी पर बने सिग्नेचर पुल के समानांतर एक नया पुल बनाया जाएगा। प्रयागराज और चित्रकूट को मिलाकर एक विकास क्षेत्र विकसित किया जाएगा। इसके लिए गंगा एक्सप्रेसवे का विस्तार होगा जो प्रयागराज से मिर्जापुर और वहां से भदोही होते हुए काशी, चंदौली और गाजीपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के साथ जुड़ेगा। चित्रकूट से प्रयागराज को जोड़ने के लिए गंगा एक्सप्रेसवे को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा।

हाईवे से जुड़ेगा एक्सप्रेसवे

वाराणसी और चंदौली से यही एक्सप्रेसवे सोनभद्र को जोड़ते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ जुड़ेगा। यह ढांचागत विकास की दृष्टि से जिस तरह से प्रयागराज चित्रकूट विकास क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। वैसे ही वाराणसी-विंध्य विकास क्षेत्र को नीति आयोग के साथ मिलकर आगे बढ़ाया जा रहा है।

End of Feed