Shahjahanpur News: दहशत फैलाने के लिए युवकों ने बनाया मकोका गैंग, पुलिस ने 2 नाबालिग समेत चार को किया गिरफ्तार

Shahjahanpur News: यूपी के शाहजहांपुर में पुलिस ने धौंस जमाने और लोगों में दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने एक गैंग बनाया, जिसके माध्यम से यह लोगों में दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे थे। बदमाशों ने अपने गैंग का नाम मकोका गैंग रखा था।

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में पुलिस ने लोगों में धौंस जमाने और दहशत पैदा करने के लिए “मकोका गैंग” बनाने के आरोप में चार लोगों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि इन चार में से दो नाबालिग हैं। पुलिस ने नाबालिगों को सुधार गृह और अन्य दो युवकों को भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि लोगों में दहशत फैलाने के लिए आरोपियों ने एक युवक की पिटाई कई। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर तमंचा लहराते हुए एक वीडियो भी शेयर की, जिसे देख पुलिस ने इन्हें पकड़ा।

Crime News

दहशत फैलाने के लिए युवकों ने बनाया मकोका गैंग (फोटो- टाइम्स नाउ नवभारत)

मकोका गैंग बनाने के आरोप में चार युवक हिरासत में

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि थाना कटरा अंतर्गत एक कस्बे में रहने वाले समीर शेख नाम के युवक का कुछ दिनों पहले मेले में विवाद हो गया था। अधिकारी ने आगे बताया कि इसके बाद शेख ने अपने दोस्तों को इकट्ठा किया और उनसे कहा कि जब भी उनका किसी से झगड़ा हो, सभी दोस्त इकट्ठे हो जाएं और उसे मजा चखाएं। उन्होंने बताया कि बाद में इन दोस्तों ने एक समूह बनाया और उसका नाम “मकोका गैंग” रख दिया और समीर शेख को इस गिरोह का सरगना यानी गैंग लीडर बनाया गया।

End of Feed