Ballia: कम्पेटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे युवक के साथ मारपीट, पूर्व थाना प्रभारी समेत 4 के खिलाफ FIR दर्ज

यूपी के बलिया में दोकटी थाना क्षेत्र में पुलिस की टीम ने कम्पेटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे एक छात्र के साथ मारपीट की और उसे रिहा करने के लिए 40 हजार रुपये की मांग भी की। पीड़ित की शिकायत और कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पूर्व थाना प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में दोकटी थाना पुलिस द्वारा एक युवक से मारपीट करने का मामला सामने आया था। बताया जा रहा है कि इस मामले में पीड़ित युवक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने थाने के पूर्व थाना प्रभारी सहित चार पुलिसकर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार यानी आज 29 नवंबर 2025 को बताया कि अदालत के आदेश पर यह प्राथमिकी दर्ज की गई है। अधिकारी ने यह भी बताया कि पीड़ित युवक प्रतियोगिता परीक्षा यानी कम्पेटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Police

बलिया में कम्पेटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे युवक के साथ मारपीट

कम्पेटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे युवक के साथ पुलिस ने की मारपीट

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, दोकटी थाना क्षेत्र के दलन छपरा पकड़ी तर गांव निवासी और प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे मंटू यादव (24) की शिकायत पर पूर्व थाना प्रभारी मदन पटेल के साथ आरक्षी त्रय रिंकू गुप्ता, ज्योतिष और आशीष मौर्य के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता के तहत मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में संबंधित धाराओं में शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया।

End of Feed