Jhansi News: आपसी विवाद में दो समुदायों के बीच भिड़ंत, जमकर चली लाठियां

Jhansi News: यूपी के झांसी में दो समुदायों के बीच आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान जमकर लाठी-डंडे चले। इस घटना में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में दो समुदायों के बीच हुई कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। किसी बात को लेकर हुआ विवाद यहां मारपीट में बदल गया। दोनों समुदायों ने एक दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे चलाए। इस घटना में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मारपीट में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि यह आपसी विवाद के चलते हुआ है।

दो समुदायों में हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि किस प्रकार लाठी-डंडे चल रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस को घायल पक्ष के एक व्यक्ति द्वारा दूसरे पक्ष के लोगों पर कावड़ के विवाद में हमले का आरोप लगाया है। लेकिन पुलिस ने इस बात को नकारते हुए कहा कि यह आपसी विवाद का मामला है।

End of Feed