फाजिलनगर का नाम बदलकर होगा 'पावा नगर', CM योगी आदित्यनाथ ने की घोषणा

फाजिलनगर का नाम बदल कर जल्द ही पावा नगर हो जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं इसकी घोषणा की है। सीएम ने कहा, जल्द ही हमारी सरकार फाजिलनगर का नाम बदल कर पावा नगरी करने की कार्रवाई कर रही है।

उत्तर प्रदेश में जल्द ही फाजिलनगर का नाम बदल कर पावा नगर किया जा जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसकी घोषणा की है। सीएम योगी ने कहा, 'जल्द ही हमारी सरकार फाजिलनगर का नाम बदल कर पावा नगरी करने की कार्रवाई कर रही है। सीएम योगी ने कहा कि भगवान महावीर का जन्म यद्यपि वैशाली में हुआ, लेकिन महापरिनिर्वाण उन्होंने उत्तर प्रदेश के ही पावागढ़ (फाजिलनगर) में पाया था। आज मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि हमारी सरकार ने उस फाजिलनगर, जहां भगवान महावीर ने महापरिनिर्वाण प्राप्त किया था, उसका नाम पावा नगरी करने की कार्यवाही आगे बढ़ाई है।'

Yogi adityanath pawagarh

सीएम योगी आदित्यनाथ ने फाजिलनगर का नाम पावा नगर करने की घोषणा की

तरुण सागरम् तीर्थ, मुरादनगर में सीएम ने किया गुफा मंदिर का उद्घाटन

दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ आज यानी गुरुवार 27 नवंबर को तरुण सागरम् तीर्थ, मुरादनगर पहुंचे थे। यहां उन्होंने पंचकल्याणक महामहोत्सव के अंतर्गत 100 दिन में निर्मित गुफा मंदिर का उद्घाटन किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने भगवान पार्श्वनाथ जी व संत तरुण सागर जी महाराज को याद किया। सीएम ने मेरी बिटिया व अंतर्मना दिव्य मंगल पाठ पुस्तक का विमोचन भी किया।

End of Feed