Etawah Accident: सड़क हादसे में बीजेपी विधायक के भाई की मौत, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भिड़ी कार

इटावा जिले में शुक्रवार तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में बाराबंकी के हैदरगढ़ से भाजपा विधायक दिनेश कुमार रावत के छोटे भाई मिथिलेश रावत की मौत हो गई।मिथिलेश धार्मिक स्थल से दर्शन कर लौट रहे थे, तभी इटावा के पास उनकी कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Etawah Accident: इटावा जिले में शुक्रवार तड़के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में बाराबंकी के हैदरगढ़ से भाजपा विधायक दिनेश कुमार रावत के छोटे भाई मिथिलेश रावत की मौत हो गई। दुर्घटना सुबह लगभग 5 बजकर 30 मिनट पर हुई, जब उनकी कार को तेज रफ्तार DCM ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी।

bjp mla brother accident

हादसे में क्षतिग्रस्त कार

देवस्थान दर्शन से लौटते समय हुआ हादसा

मिथिलेश रावत धार्मिक स्थल के दर्शन करके वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार इटावा के पास एक्सप्रेसवे पर पहुंची ही थी कि अचानक डीसीएम ने वाहन में इतनी तेज टक्कर मारी कि कार पूरी तरह टूट-फूट गई। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि मिथिलेश रावत ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और उन्हें बचाने का कोई मौका नहीं मिला।

End of Feed