Ekana Stadium Accident : लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम में तेज हवा से गिरा बोर्ड, हादसे में गई 2 लोगों की जान, एक युवक गंभीर रूप से घायल

Ekana Stadium Accident : यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित इकाना स्टेडियम में सोमवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां पर एक बड़ा बोर्ड तेज हवा चलने के कारण गिर गया, जिसके कारण 2 लोगों की जान चली गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

Ekana Stadium Accident : यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित इकाना स्टेडियम में सोमवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां पर एक बड़ा बोर्ड तेज हवा चलने के कारण गिर गया, जिसके कारण 2 लोगों की जान चली गई और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे के बाद आनन-फानन पुलिस को सूचना दी गई और बचाव कार्य शुरू कराया गया।

इस तरह से हुआ हादसा

लखनऊ में सोमवार की शाम को अचानक से मौसम में बदलाव हो गया। तेज आंधी चलने के कारण अटल बिहारी वाजपेयी (इकाना स्टेडियम) स्टेडियम में लगा बड़ा सा बोर्ड गिर गया। स्‍टेडियम में जहां पर बोर्ड गिरा वहां कानपुर की एक गाड़ी खड़ी थी, जिसका नंबर यूपी-78 सीआर-2613 है। गाड़ी के अंदर ही तीनों लोग बैठे हुए थे, जो कि फंस गए। इसके बाद सूचना मिलते ही सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस पहुंची और राहत बचाव कार्य चलाकर सभी को बाहर निकाला गया।

End of Feed