लखनऊ में आज विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन, 20 रास्तों पर लागू डायवर्सन, समस्या के समाधान के लिए नगर निगम के इन नंबरों पर करें संपर्क

यूपी का राजधानी लखनऊ में आज यूपी पुलिस में आरक्षी के पद पर चयनित 60,244 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही बिजली पेंशन अदालत की भी आयोजन किया जा रहा है। इसके चलते शहर के 20 रास्तों पर डायवर्जन लागू किया गया है। विभिन्न कार्यक्रमों के चलते लोगों को समस्या न हो इसके लिए नगर निगम में अधिकारियों के नंबर जारी किए हैं।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार, 14 जून यानी आज को विभिन्न इवेंट्स और कार्यक्रम होने वाले हैं। इस कारण शहर के कई रास्तों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी। कहीं-कहीं जाम की स्थिति भी रह सकती है। यूपी पुलिस में आरक्षी के पद पर चयनित 60,244 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह के कारण, डिफेंस एक्सपो ग्राउंड (वृंदावन कालोनी) के आसपास के 20 रास्तों पर डायवर्जन लागू रहेगा। पुलिस ने इस आयोजन के दौरान यातायात को सुचारू रखने के लिए विशेष व्यवस्था की है। समारोह में अभ्यर्थियों को उनके नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे, जो उनके लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस कार्यक्रम के चलते, स्थानीय निवासियों और यात्रियों को असुविधा से बचने के लिए पुलिस ने पहले से ही आवश्यक कदम उठाए हैं। शहर में होने वाले कार्यक्रमों आदि को देखते हुए नगर निगम के जोनल अधिकारियों द्वारा संपर्क नंबर प्रदान किए गए हैं, जिससे नागरिक किसी भी समस्या के लिए सीधे संपर्क कर सकते हैं।

Lucknow.

लखनऊ नगर निगम संपर्क नंबर

बिजली कटौती और पानी संबंधी मिलेगी जानकारी

End of Feed