लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, बिजनेस पार्टनर गिरफ्तार, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

Lucknow News: लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर कुनाल शुक्ला हत्या से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि युवक की हत्या बिजनेस पार्टनर वसीम और विवेक द्वारा की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के पीछे अवैध संबंध बताए जा रहे हैं।

Lucknow Crime: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर कुनाल शुक्ला की हत्या कर दी गई। पुलिस को उसका शव मंगलवार देर रात जिले के बंथरा इलाके के बाबूपुर गांव से मिला था। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या के इस मामले में पुलिस ने दो बिजनेस पार्टनर वसीम अली खान और विवेक सिंह को गिरफ्तार किया। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने हत्या की वजह का बड़ा खुलासा किया।

Lucknow Crime

लखनई में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

इस वजह से की गई कुनाल शुक्ला की हत्या

पुलिस ने बताया कि कुनाल शुक्ला का शव मिलने पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की। क्योंकि वसीम और विवेक कुनाल के बिजनेस पार्टनर थे, इसलिए हत्या का पहला शक इन्हीं दोनों पर गया था। लेकिन मामले की जांच करने पर कई नए पत्ते खुलने लगे और इसकी मुख्य वजह सामने आई। पुलिस के अनुसार, कुनाल की हत्या प्रेम प्रसंग के कारण की गई है।

End of Feed