Jhansi News: वंदे भारत में गुंडई, झांसी रेलवे स्टेशन पर आधा दर्जन लोगों ने की यात्री की जमकर पिटाई, कांग्रेस ने बीजेपी विधायक पर लगाया मारपीट का आरोप

Jhansi News: दिल्ली से भोपाल जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में मारपीट का मामला सामने आया है। झांसी रेलवे स्टेशन पर आधा दर्जन लोग ट्रेन में घुसे और एग्जीक्यूटिव कोच में बैठे एक यात्री की जमकर पिटाई की। इस घटना के बाद एक्स का प्रयोग करते हुए कांग्रेस ने भाजपा विधायक पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।

Jhansi News: दिल्ली से भोपाल जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 20172 जैसे ही शाम में झांसी रेलवे स्टेशन पहुंची तो उसमें सवार एक यात्री के साथ आधा दर्जन से अधिक लोगों ने मारपीट की। इस घटना की शिकायत एक्स (ट्विटर) पर की गई है। बता दें कि इस मारपीट का आरोप भाजपा विधायक के साथियों पर लगाया गया है। इस मामले को लेकर रेलवे पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

क्या है पूरा मामला

वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20172 के एक्ज़क्यूटिव कोच ई-2 में झांसी के बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा अपनी पत्नी और बेटे के साथ दिल्ली से झांसी की यात्रा कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, कोच में सीट नम्बर 8 राजीव सिंह पारीछा, उनकी पत्नी कमली सिंह की सीट नम्बर 50 और बेटे श्रेयांश सिंह की सीट नम्बर 51 थी। बताया जा रहा है कि ट्रेन जैसे ही झांसी रेलवे स्टेशन पहुंची तो जिस कोच में विधायक राजीव सिंह पारीछा बैठे हुए थे उसी कोच की सीट नंबर 49 पर यात्रा करने वाले राज प्रकाश नाम के यात्री के साथ आधा दर्जन लोगों ने मारपीट की। ट्रेन के स्टेशन पर रुकते ही यह लोग अंदर घुस गए और राज प्रकाश की जमकर पिटाई की गई। जब तक कुछ किया जाता तब तक सिग्नल हो गया और ट्रेन भोपाल के लिए रवाना हो गई।

End of Feed