Ayodhya Deepotsav 2025: अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंच बनकर उभर रही अयोध्या, 5 देशों के कलाकार करेंगे रामलीला का मंचन

Ayodhya Deepotsav 2025: इस साल दीपोत्सव के दौरान अयोध्या में पांच देशों के कालाकारों द्वारा रामलीला का भव्य मंचन किया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय रामलीला में रूस, थाईलैंड, इंडोनेशिया, नेपाल और श्रीलंका के कलाकार शामिल होंगे। विदेशी कलाकार अयोध्या की पावन भूमि पर अपनी कला और सांस्कृतिक धरोहर के माध्यम से रामकथा को पेश करेंगे।

Ayodhya Deepotsav 2025: इस वर्ष दीपोत्सव के नौवें संस्करण के अवसर पर अयोध्या अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंच बनकर उभर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार अयोध्या में एक अभूतपूर्व अंतर्राष्ट्रीय रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। इसमें रूस, थाईलैंड, इंडोनेशिया, नेपाल और श्रीलंका के कलाकार मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की लीला का मंचन करेंगे। अंतर्राष्ट्रीय कलाकारों की भागीदारी अयोध्या को न केवल धार्मिक बल्कि सांस्कृतिक पर्यटन का केंद्र भी बनाएगी। इस बार कुल 90 विदेशी कलाकार अयोध्या की पावन भूमि पर अपनी कला और सांस्कृतिक धरोहर के माध्यम से रामकथा को जीवंत रूप में पेश करेंगे। अयोध्या के राम कथा पार्क में इस वर्ष विभिन्न राज्यों की प्रसिद्ध रामलीलाओं का मंचन किया जाएगा।

Ayodhya Deepotsav 2025

अयोध्या में 5 देशों के कलाकारों द्वारा रामलीला का भव्य मंचन

रूस के कलाकार स्वयंवर की महिमा का अद्भुत मंचन

रूस से आए 15 कलाकार रामलीला के दौरान स्वयंवर का दृश्य प्रस्तुत करेंगे। उनके मंचन में रूस की पारंपरिक रंगमंचीय तकनीक और भारतीय कथा का अनूठा मिश्रण दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगा। रूस के कलाकारों ने इस प्रस्तुति के लिए महीनों की तैयारी की है और वे दर्शकों को राम और सीता के दिव्य मिलन की अनुभूति देंगे।

End of Feed