हरदोई में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू पिकअप ने बाइक सवारों को टक्कर, 2 मासूम समेत 5 की दर्दनाक मौत

हरदोई के सुरसा तिराहे पर आज एक भयानक सड़क हादसा हुआ। बेकाबू पिकअप ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं, और ड्राइवर फरार है।

Hardoi Road Accident: हरदोई के सुरसा तिराहे पर आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब एक बेकाबू पिकअप वाहन ने सड़क पर चल रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

Deadly Road Accident in Hardoi

हरदोई में भीषण सड़क हादसा

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। इस दर्दनाक घटना से इलाके में मातम पसरा हुआ है।

End of Feed