Balrampur Road Accident: बस-कार के बीच जोरदार टक्कर, हादसे में दो नेपाली नागरिकों की मौत, तीन अन्य घायल

Balrampur Road Accident: यूपी के बलरामपुर में रोडवेज बस और एक कार की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इस सड़क दुर्घटना में दो नेपाली नागरिकों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं तीन अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Balrampur Road Accident: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में शनिवार को एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि यहां रोडवेज बस और एक कार की टक्कर हो गई थी, जिसमें दो नेपाली नागरिकों की मौत हो गई तथा तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम से लिए भेजा दिया है।

End of Feed