जालौन में सपा पर निशाना साधते हुए CM योगी ने किया करोड़ों के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन; गुंडागर्दी पर दी कड़ी चेतावनी

सीएम योगी ने बुधवार को जालौन को 1900 करोड़ से अधिक की 305 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। साथ हीसीएम ने बच्चों का अन्नप्राशन किया और प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस मौके पर सीएम जनता से अपील करते हुए कहा कि सपा की गुंडागर्दी की हरकतों से सावधान होइए, दोहराया- बंटेंगे तो कटेंगे- एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे।

CM Yogi Jalaun Development Projects: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को जालौन की धरती पर समाजवादी पार्टी और उनके नेताओं को खूब धोया। सपा मुखिया अखिलेश यादव उनके निशाने पर रहे। सीएम ने बताया कि आज सपा मुखिया के बयान को पढ़ रहा था, उन्हें भारत के सामाजिक न्याय के पुरोधाओं और संत परंपरा में सांप्रदायिकता दिखती है और दंगाइयों में शांति के दूत नजर आते हैं, लेकिन डबल इंजन सरकार ने दंगा-फसाद करने वाले शांति के कथित दूतों, बेटियों व व्यापारी के सामने सुरक्षा का संकट खड़ा करने वालों की जगह बता दी है। यह भी तय कर दिया गया है कि दंगा और दंगाई, अपराध-अपराधियों के साथ खड़े होने वालों की जगह कहां होनी चाहिए। ख्यमंत्री ने गुरुवार को 1900 करोड़ से अधिक की 305 विकास परियोजनाओं की सौगात जालौनवासियों को दी। साथ ही विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित भी किया। सीएम ने दीपावली से पहले इन योजनाओं के लिए जालौन वासियों को शुभकामनाएं दीं।

जालौन में सपा पर निशाना साधते हुए CM योगी ने किया करोड़ों के विकास प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन; गुंडागर्दी पर दी कड़ी चेतावनी

सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश में त्योहार चल रहे हैं। कुछ लोगों को गलतफहमी हुई। उन्हें लगा कि जैसे सपा सरकार के समय उनके द्वारा उत्सव-त्योहारों के पहले दंगा किया जाता था, हिंदुओं के उत्साह पर पानी फेरने का कार्य होता था, यही कार्य वे अब भी कर लेंगे, लेकिन वे भूल गए कि यह भाजपा की डबल इंजन की सरकार है। यह सरकार दंगाइयों के सामने नाक नहीं रगड़ती, बल्कि दंगाइयों को नाक रगड़वाकर त्योहारों के उत्साह को सुरक्षा व सम्मान के साथ आगे बढ़ाती है। 2017 के पहले त्योहारों में दंगाई उत्साह को भंग करते थे।

End of Feed