UP News: गोरखपुर दौरे के दूसरे दिन सीएम योगी का जनता दरबार; फरियादियों की सुनी समस्याएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हुए हैं। आज दूसरे दिन सीएम ने महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के सामने आयोजित जनता दरबार में सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे, एक-एक फरियादियों के पास वह खुद जाकर उनके प्रार्थना पत्र को लिया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को निस्तारण करने का निर्देश दिया।

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे हुए हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। सुबह पूजा-अर्चना के बाद सीएम योगी महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार के सामने आयोजित जनता दरबार में पहुंचे, जहां उन्होंने आम लोगों से सीधा संवाद किया।

yogi janta darbar gorakhpur

लोगों की फरियाद सुनते सीएम योगी (चित्र साभार: @myogioffice)

फरियादियों से सीधे मिले सीएम

जनता दरबार में सैकड़ों की संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। सीएम योगी आदित्यनाथ एक-एक फरियादी के पास खुद गए और उनका प्रार्थना पत्र अपने हाथों से लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध निस्तारण किया जाए।

End of Feed