Bhadhoi News: भदोही में गंगा नदी पर बनेगा नया पुल, सीएम योगी ने दी हरी झंडी

Bhadhoi News Today in Hindi (भदोही की खबर): उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भदोही में गंगा पुल और रोड ओवर ब्रिज की मंजूरी दी। कालीन उद्योग की प्रगति पर संतोष जताते हुए मेडिकल कॉलेज और अधूरे जिला अस्पताल के निर्माण को दिसंबर 2025 तक पूरा करने का निर्देश दिया। भदोही के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही।

Bhadhoi News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भदोही दौरे के दौरान गंगा नदी पर नए पुल और गोपीगंज-मिर्जापुर के बीच रोड ओवर ब्रिज (ROB) के निर्माण को मंजूरी दी। यह नया पुल डेंगढ़पुर के पास गंगा नदी पर बनाया जाएगा। इसके साथ ही स्थानीय लोगों की लंबे समय की मांग पूरी हो गई। सीएम ने अपने भदोही दौरे के दौरान कालीन उद्योग की तरक्की पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा कि आज से 10 साल पहले कालीन उद्योग की स्थिति बहुत खराब थी। लेकिन अब देश में होने वाले कुल कालीन निर्यात में उत्तर प्रदेश की 60% और अकेले भदोही की भी 60% भागीदारी है।

Yogi Adityanath

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

सीएम योगी ने कहा, ‘‘ हमें खुशी है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से और केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से 'कार्पेट एक्सपो मार्ट’ का निर्माण हुआ। उन्होंने कहा, “आज कार्पेट उद्योग न सिर्फ उत्तर प्रदेश बल्कि देश में भी अपनी नई पहचान के साथ आगे बढ़ रहा है। हमें गर्व है कि देश से होने वाले कालीन के कुल निर्यात में उत्तर प्रदेश की भागीदारी 60 प्रतिशत है तो भदोही जिले की भागीदारी अकेले 60 प्रतिशत है।” उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में भदोही के कालीन की नयी पहचान और प्रभावी बन सके, इसके लिए सरकार काम का रही है।

End of Feed