सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान, अब सीधे सफाईकर्मियों के खाते में जाएगी सैलरी

सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार को वाराणसी के रामकटोरा स्थित सरोजा पैलेस में स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। सीएम ने साफ कहा कि अब स्वच्छता कर्मियों का कोई शोषण नहीं कर सकता है। उनकी सैलरी किसी ठेकेदार या किसी कंपनी के माध्यम से नहीं जाएगी बल्कि सीधे उनके खाते तक पहुंचेगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सफाई कर्मचारियों की सैलरी 16 से बीस हजार रुपए करने तक का ऐलान किया। सफाई कर्मचारियों की सैलरी अब सीधे उनके खाते में जाएगी। यही नहीं सफाई कर्मचारियों को आयुष्मान कार्ड बनाने का ऐलान किया। इसके तरह सफाईकर्मियों को पांच लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा।

End of Feed