उत्तर प्रदेश में 14.82 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए CM योगी आदित्यनाथ का दिवाली तोहफा, किया बोनस का ऐलान

दीपावली से पहले यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के 14.82 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान किया है। प्रत्येक कर्मचारी को 6,908 रुपये तक का बोनस मिलेगा। यह योजना कर्मचारियों के परिश्रम और समर्पण का सम्मान करने के साथ परिवारों में उत्साह भी लाएगी।

दिवाली के त्योहार में अब कुछ ही दिन बचे हैं और इसके लिए शॉपिंग तो शुरू भी हो चुकी है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली से पहले राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ा आर्थिक तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने 14.82 लाख कर्मचारियों को बोनस देने का ऐलान किया है। बोनस के इस ऐलान से कर्मचारियों के साथ ही उनके परिवारों में भी उत्साह का माहौल है। राज्य सरकार ने यह निर्णय कर्मचारियों के परिश्रम और समर्पण का सम्मान करने के उद्देश्य से लिया है।

Yogi Aditynath PTI

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस का ऐलान किया (फोटो - PTI)

यह बोनस देने से कुल 1,022 करोड़ रुपये का व्ययभार राज्य सरकार पर आएगा। प्रत्येक कर्मचारी को उनके 30 दिन की परिलब्धियों के आधार पर 6,908 रुपये तक का बोनस दिया जाएगा। यह लाभ विशेष रूप से वेतन मैट्रिक्स लेवल 8 (47,600 - 1,51,100 रुपये) तक के कर्मचारियों को मिलेगा। इसके अलावा, राज्य निधि से सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों और स्थानीय निकायों के कर्मचारी भी इस बोनस योजना के लाभार्थी होंगे।

End of Feed