Lucknow Integrated Parking: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित चारबाग स्टेशन पर इंटीग्रेटेड पार्किंग व्यवस्था अगले माह शुरू हो सकती है। पार्किंग का काम बीते वर्ष से चल रहा है, यह अब पूरा होने वाला है। 24 जनवरी को सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने इसका निरीक्षण भी किया था। पार्किंग का काम तकरीबन पूरा हो चुका है। फिलहाल मुख्य एंट्री और एग्जिट पर इलेक्ट्रॉनिक बैरियर लगाने का काम चल रहा है। कोई भी वाहन जो परिसर में एंट्री करेगा, बैरियर के पास ही उसे इलेक्ट्रॉनिक स्लिप मिल जाएगी, जिसमें वाहन का नंबर और आने-जाने का टाइम दर्ज होगा।
चारबाग रेलवे स्टेशन पर इंटीग्रेटेड पार्किंग
स्लीप के हिसाब से निर्धारित शुल्क लिया जाएगा। निजी चार पहिया वाहनों के लिए 10 मिनट पार्किंग फ्री रहेगी। बाद में शुल्क देना होगा । वहीं कमर्शियल वाहनों के लिए किसी भी प्रकार की कोई छूट नहीं है। पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।
