लखनऊ में विकास का नया अध्याय; केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी Metro Phase 1B को मंजूरी, शामिल होंगे ये स्टेशन

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के चरण-1बी को मंजूरी दे दी है, जिसकी लंबाई 11.165 किलोमीटर होगी और लागत ₹5801 करोड़ अनुमानित है। इस कॉरिडोर में 12 स्टेशन शामिल होंगे, जो पुराने और घनी आबादी वाले क्षेत्रों को जोड़ेगा। परियोजना से यातायात में सुधार, जाम में कमी और पर्यटन व व्यापार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Lucknow Metro Phase 1B: केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को लखनऊ मेट्रो रेल परियोजना के चरण-1बी को मंजूरी दे दी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि यह कॉरिडोर 11.165 किलोमीटर लंबा होगा और इसकी लागत लगभग ₹5801 करोड़ आएगी। इस चरण के शुरू होने के बाद लखनऊ में कुल 34 किलोमीटर का मेट्रो रेल नेटवर्क संचालित होगा। यह निर्णय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया।

Cabinet Approves Lucknow Metro Phase-1B Project (Photo: ANI)

लखनऊ मेट्रो फेज-1बी परियोजना को मंजूरी (फोटो: एएनआई)

सरकारी बयान के अनुसार, चरण-1बी शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और मेट्रो नेटवर्क के बड़े विस्तार की दिशा में एक अहम कदम है। प्रस्तावित कॉरिडोर में कुल 12 स्टेशन होंगे। जानकारी के मुताबिक, इनमें 7 भूमिगत और 5 एलिवेटेड स्टेशन शामिल हैं। यह मार्ग लखनऊ के पुराने और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था में सुधार लाएगा, जहां वर्तमान में बेहतर सार्वजनिक परिवहन की कमी है। इस चरण के तहत अमीनाबाद, यहियागंज, पांडेयगंज और चौक जैसे प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों को सीधा जोड़ा जाएगा।

End of Feed