UP Nikay Chunav: 2017 की अपेक्षा 2023 में हर सीट पर बढ़े वोट, 2024 के सेमीफाइनल में छाए योगी

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated May 16, 2023, 01:40 PM IST

UP Nagar Nikay Election 2023: 2017 में योगी आदित्यनाथ सरकार ने कामकाज संभाला तो 16 सीटों पर हुए चुनाव में 14 पर कमल खिला। 2023 में 17 के 17 नगर निगमों में ना केवल भाजपा ने परचम लहराया बल्कि वोट प्रतिशत में भी इजाफा किया।

UP Nagar Nikay Election 2023: योगी आदित्यनाथ के नाम और उनके नेतृत्व वाली सरकार के काम से महापौर की हर सीट पर भाजपा के वोट बढ़ गए। 2017 से 2023 की हर सीट की विश्लेषण करें तो न सिर्फ भाजपा के वोट बढ़े, बल्कि हर सीट पर पार्टी का वोट प्रतिशत भी बढ़ा है। शहरों के विकास पर योगी आदित्यनाथ की पैनी नजर की बदौलत पूरा यूपी भगवामय हो गया है। पहली बार बनी शाहजहांपुर सीट जहां भाजपा के खाते में आई, वहीं पिछली बार जिस मेरठ-अलीगढ़ में हार का सामना करना पड़ा था वहां भी इस बार पार्टी विजयी हुई। यही नहीं यहां बीजेपी को काफी संख्या में वोट भी प्राप्त हुए हैं। मतदाताओं ने सिर्फ और सिर्फ योगी आदित्यनाथ के विकास और कानून व्यवस्था के बलबूते वोट देकर भाजपा का कमल खिलाया।

UP Nagar Nigam Election 2023

UP Nagar Nigam Election 2023

2017 की बजाय 2023 में हर सीट पर बढ़े वोट

2017 में योगी आदित्यनाथ सरकार ने कामकाज संभाला तो 16 सीटों पर हुए चुनाव में 14 पर कमल खिला। मेरठ व अलीगढ़ की सीट बसपा के खाते में गई। 2023 में यह आंकड़ा सभी सीटों की जीत पर पहुंच गया। 2017 में अयोध्या में भाजपा को 44,642 वोट मिले तो 2023 में यह आंकड़ा 77494 हो गया। आगरा में 2017 में भाजपा को 2,17,881 वोट मिले और 2023 में 2,67,925 वोट। कानपुर में 3,96,725 वोट की अपेक्षा 2023 में यहां भाजपा ने 4,40,352 वोट हासिल कए। गाजियाबाद में 2017 में 2,82,793 वोट मिले थे और 2023 में 3,50,905 वोट मिले।

End of Feed