BJP ने यूपी में बदले 50 जिलाध्यक्ष, लोकसभा चुनाव से पहले साधा सियासी समीकरण

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Sep 15, 2023, 02:42 PM IST

इस बदलाव के जरिए पार्टी न सिर्फ क्षेत्रीय समीकरणों को साधने की कोशिश की है, बल्कि जातीय समीकरणों का भी ध्यान रखा है।

BJP UP: 2024 लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में यूपी में भारतीय जनता पार्टी ने 50 से ज्यादा जिलों में नए जिलाध्यक्ष घोषित किए हैं। 2024 लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी ने जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों का पूरा ध्यान रखा है। बड़े शहरों में जिला अध्यक्षों को पार्टी ने पूरी तरह बदल दिया है।

Bhupinder Chaudhary

यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान

इस बार पूर्व विधायक और एमएलसी को भी जिलाध्यक्ष का प्रभार मिला है। एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा को बनारस का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। बलिया की कमान पूर्व विधायक संजय यादव को मिली है। हालांकि, आगरा, बरेली समेत कई जिलों के जिलाध्यक्ष नहीं बदले गए हैं। पुराने चेहरों पर ही भरोसा कायम रखा गया है।

End of Feed