Bijnor Road Accident: मातम में बदला खुशियों का मंजर, टेंपो से टकराई तेज रफ्तार कार, दूल्हा-दूल्हन समेत 5 की मौत

Bijnor Road Accident: बिजनौर में एक तेज रफ्तार कार ने टेंपो को टक्कर मार दी। इस घटना में 7 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 2 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Bijnor Road Accident: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक तेज रफ्तार कार ने टेंपो को टक्कर मार दी। दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि हादसे में टेंपो में सवार 7 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि यह लोग बिहार से निकाह करके वापस बिजनौर जा रहे थे। हादसे में दूल्हा और दुल्हन की भी मौत हो गई है। दुर्घटना में कार में सवार दो लोग घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामपुर, बिजनौर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को जब्त करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। इस हादसे से खुशियों से भरे घर में मातम पसर गया है।

Road Accident

बिजनौर में सड़क दुर्घटना

निकाह के बाद लौटते हुए हादसे का शिकार हुआ परिवार

घटनास्थल पर मौजूद अधिकारी ने मृतकों की पहतान खुर्शीद 65, उनका बेटा विशाल 25, पुत्रवधू खुशी 22 के अलावा मुमताज, रूबी और पुत्री 10 वर्षीय बुशरा के रूप में की है। बताया जा रहा है कि अन्य वाहन के ड्राइवर की मौत इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय हो गई थी। एसपी अभिषेक झा ने दुर्घटना की जानकारी देते हुए कहा, "थाना धामपुर क्षेत्र में तड़के सुबह यह जानकारी प्राप्त हुई कि एक क्रेटा गाड़ी और एक ऑटो के बीच टक्कर हुई है। क्रेटा किसी अन्य वाहन को ओवरटेक कर रही थी और उसने अचानक अपना प्लेन चेंज किया और तेज स्पीड के साथ ऑटो को टक्कर मारी। ऑटो में सवार सात व्यक्ति थाना धामपुर क्षेत्र के ही रहने वाले हैं और मुरादाबाद रेलवे स्टेशन से लौट रहे थे। उनमें से छह व्यक्तियों की उसी समय मृत्यु हो गई थी और ऑटो चालक की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। लोगों के परिजनों को सूचना दे दी गई है और सभी शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और परिजनों को यथासंभव सहायता प्रदान की जा रही है।"

End of Feed