बस्ती में नई नवेली दुल्हन ने रची पति की हत्या की साजिश, प्रेमी ने गोली मारकर ली जान; तीन गिरफ्तार

बस्ती जिले के परसरामपुर थाना क्षेत्र के बेदीपुर गांव में शादी के कुछ ही दिनों बाद एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। शादी के बाद मायके आने पर नवविवाहिता ने प्रेमी से मुलाकात की और पति की हत्या की साजिश रच डाली। जिसके बाद प्रेमी ने पति की गोली मारकर जान ले ली। पुलिस ने जांच में साजिश का खुलासा कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Basti Murder: बस्ती जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज कुछ दिनों बाद ही एक दुल्हन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रच डाली। बीते 13 नवंबर को धूमधाम से हुई शादी कुछ ही दिनों में एक खौफनाक अपराध में बदल गई। जिस लड़की को दूल्हा बड़ी उम्मीदों के साथ गोंडा से ब्याह कर लाया था, उसी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की जान ले ली।

basti murder

पुलिस हिरासत में आरोपी

बेदीपुर गांव में गोली मारकर हत्या

यह सनसनीखेज मामला परसरामपुर थाना क्षेत्र के बेदीपुर गांव का है, जहां अनीस नाम के युवक को एक संदिग्ध युवक ने गोली मार दी। घटना के बाद गंभीर हालात में उसे अयोध्या जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुरूआती जांच में मामला लूट या आपसी रंजिश का लगा, लेकिन जैसे-जैसे पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई, एक चौंकाने वाला सच सामने आया।

End of Feed