Barabanki News: सामूहिक धर्मांतरण के खिलाफ UP Police का बड़ा एक्‍शन, आरोपी पादरी समेत 10 लोग गिरफ्तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 7, 2024, 02:56 PM IST

Barabanki News Today: सूत्रों के मुताबिक जांच में पता चला कि मौके पर करीब 300 लोगों के सामूहिक धर्मांतरण की तैयारी की गयी थी। कार्रवाई के दौरान अनेक लोग खुद ही चले गए थे लेकिन अयोध्या जिले के करीब सवा सौ लोगों को पुलिस ने बसों से उनके घर भिजवाया था और मौके पर पादरी डोमिनिक समेत सात लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

Barabanki News Today: बाराबंकी जिले के देवा क्षेत्र में प्रार्थना सभा के नाम पर कथित रूप से सामूहिक धर्मांतरण कराने के मामले में पुलिस ने 16 लोगों को नामजद करते हुए एक पादरी समेत अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि गत सोमवार को देवा थाना क्षेत्र के चकरार मजरे रेंदुआ पल्हरी गांव स्थित एक प्रार्थनागृह और चर्च में अवैध रूप से धर्मांतरण कराने के आरोप में 16 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। उनमें से अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है जबकि छह अन्य की तलाश की जा रही है।

​Barabanki religion conversion, Barabanki religion conversion news, Barabanki religion conversion news, Barabanki latest news, barabanki crime news, lucknow crime news, lucknow latest news, lucknow news today




बाराबंकी में गिरफ्तारी। (सांकेतिक फोटो)

उन्होंने बताया कि पकड़े गये लोगों में कर्नाटक के मेंगलूरू निवासी कथित पादरी फादर डोमिनिक पिन्टो और अयोध्या के निवासियों सरजू प्रसाद गौतम, पवन कुमार, सूरज गौतम, घनश्याम गौतम, सुरेन्द्र पासवान, राहुल राजपूत, राम जनम रावत, धर्मेन्द्र कोरी तथा सुनील पासी को गिरफ्तार किया जा चुका है।

End of Feed