Lucknow Crime: लखनऊ में किशोरी का रेप, अश्लील वीडियो वायरल करने की दी धमकी, ब्लैकमेल कर मांगे पैसे

Lucknow Crime News: लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र में एक किशोरी ने अपने सहकर्मी पर यौन उत्पीड़न, बलात्कार और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया है, जिसमें उसने पैसे मांगने का भी जिक्र किया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आलमबाग से एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने किशोरी के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। उसकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और पैसे लूटे हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Blackmail and Rape case

लखनऊ में किशोरी का रेप

सहकर्मी पर लगाया रेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप

लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र में एक किशोरी ने अपने सहकर्मी दिलीप कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें रेप, यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग शामिल हैं। पीड़िता जो एक बुक डिपो में काम करती है, ने आरोप लगाया कि दिलीप ने पहले दोस्ती करने की कोशिश की और फिर अप्रैल में लंच के समय दुकान में आराम करते वक्त उसका अश्लील वीडियो बना लिया।

End of Feed