अखिलेश यादव ने रामपुर जाकर आजम खां से की मुलाकात, 'बस जज़्बातों ने खामोशी से बात की'

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खां से रामपुर जाकर उनके घर में मुलाकात की। 23 सितंबर को आजम खां के 23 महीने बाद सीतापुर जेल से बाहर आने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात रही।

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आज यानी बुधवार 8 अक्टूबर को पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां से मुलाकात की। बता दें कि आजम खां के 23 सितंबर को जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात है।

Akhilesh and azam

अखिलेश यादव ने रामपुर जाकर आजम खान से की मुलाकात (फोटो - x.com/yadavakhilesh/)

इससे पहले सपा प्रमुख विमान लखनऊ से बरेली पहुंचे। उसके बाद हेलीकॉप्टर से रामपुर के लिए रवाना हुए। उनका हेलीकॉप्टर मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय परिसर में उतरा, जहां आजम खां ने उनकी अगवानी की। इस दौरान अखिलेश यादव ने आजम खां से मिलते ही उन्हें गले लगा लिया। इसके बाद आजम खां, अखिलेश यादव को अपने घर ले गए। अखिलेश यादव अकेले ही आजम खां के घर पहुंचे।

End of Feed