पलायन का समय ओवैसी का आ गया है, पाकिस्तान चले जाएं; कल्किधाम आर्थिक मदद कर देगा : आचार्य प्रमोद कृष्णम

AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने संभल से मुस्लिमों के पलायन के मुद्दे पर ट्वीट किया तो इस पर सम्भल स्थित कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उन्हें दो टूक सुनाई है। उनका कहना है कि यहां से कुछ अपराधी फरार हैं, पलायन नहीं हुआ। ओवैसी जरूर पाकिस्तान पलायन कर सकते हैं, आर्थिक मदद कल्किधाम की तरफ से कर दी जाएगी।

AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश के सम्भल को लेकर ट्वीट किया है। उनका कहना है कि सम्भल में डर और जुल्म का माहौल है। इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि यहां एक हजार घरों पर ताले लटके हुए हैं। उन्होंने सम्भल से मुस्लिमों के पलायन को लेकर ट्वीट किया तो इस पर कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने उन्हें दो टूक सुनाई। उनका कहना है कि यहां किसी तरह का पलायन नहीं हुआ है। बल्कि असदुद्दीन ओवैसी के पलायन का समय जरूर आ गया है।

Acharya Pramod Krishnam

आचार्य प्रमोद कृष्णम

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कहना है कि संभल में एक भी व्यक्ति का पलायन नहीं हुआ है, बल्कि कुछ अपराधी जरूर फरार हैं। उन्होंने कहा, जिन लोगों ने पुलिस पर हमला किया और अदालत द्वारा जामा मस्जिद में सर्वे के लिए नियुक्त किए गए कोर्ट कमिश्नर की हत्या का प्रयास किया वो अपराधी फरार हैं।

End of Feed