Bulandshahr: चलती कार में BA की छात्रा के साथ चार लोगों ने दी हैवानियत को अंजाम, सड़क किनारे पीड़िता को फेंक आरोपी हो गए फरार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 4, 2023, 06:42 PM IST

यूपी के बुलंदशहर से हैवानियत का मामला सामने आया है। दोस्तों के साथ मिलकर रेप की घटना को अंजाम देने के बाद पीड़िता को सड़क के किनारे फेंक कर आरोपी फरार हो गए।

Bulandshahr Gangrape Case: यूपी के बुलंदशहर से इंसानियत को शर्मसार और दिल को दहलाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल बीए की छात्रा के साथ चार लोगों ने हाईवे पर चलती कार में गैंग रेप किया। गैंगरेप के बाद छात्रा को बेहोशी की हालत में हाईवे के किनारे फेंक कर आरोपी फरार हो गए। मामला बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि आरोपी पीड़िता का दोस्त है।

Bulandshahr Gangrape Case (प्रतीकात्मक चित्रण)

नौकरी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

पीड़िता नगर के एक डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है। पीड़िता के अनुसार जब वह 1 सितंबर को घर से कॉलेज के लिए निकली तो रास्ते में उसका दोस्त उसके कॉलेज के गेट के सामने नौकरी का झांसा देकर उसे बाइक पर बैठा कर बुलंदशहर ले जाता है। वहां आरोपी के तीन-चार दोस्त मिलते हैं जो कार के साथ मौजूद रहते हैं। पीड़िता को आरोपी कार में बैठाकर सड़कों पर घुमा कर उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म को अंजाम देता है। सामुहिक दुष्कर्म के बाद पीड़िता को करीब 10 बजे सड़क के किनारे फेंक कर आरोपी फरार हो जाते हैं।

End of Feed