Lucknow News: राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक शर्मनाक घटना सामने आई, जहां कोचिंग जा रही एक छात्रा के साथ उसके ही परिचित युवक ने छेड़छाड़ की। घटना सुबह 8:30 बजे की है, जब छात्रा कोचिंग जाने घर से निकली थी।
परिजनों की तहरीर के बाद भी नहीं दर्ज हुआ मामला
लिफ्ट देने के बहाने किया गलत व्यवहार
कानपुर रोड पर छात्रा की कॉलोनी के एक युवक ने उसे कोचिंग तक छोड़ने का झांसा देकर कार में बैठाया। कुछ दूरी पर जाते ही आरोपी ने युवती के साथ जबरदस्ती की कोशिश शुरू की। छात्रा के शोर मचाने पर युवक ने उसे बंथरा के पास हनुमान मंदिर के पास उतार दिया और मौके से फरार हो गया।
डरी छात्रा सीधे लौटी घर
छात्रा घटना से भयभीत होकर कोचिंग न जाकर सीधे घर लौटी और परिजनों को पूरी घटना बताई। परिजनों ने तुरंत सरोजनी नगर थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
पुलिस ने दर्ज नहीं किया मामला
इस घटना ने एक बार फिर महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह चिंताजनक है कि युवक कॉलोनी का ही रहने वाला था और परिचय का लाभ उठाकर छात्रा को शिकार बनाने की कोशिश की। दूसरी तरफ इसमें पुलिस की तरफ से भी हीलाहवाली दिखाई दी। मिली जानकारी के अनुसार, परिजनों ने तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज करने से मना कर दिया।
