Uttar Pradesh Ki Taaja Khabar (आज की उत्तर प्रदेश की ताजा न्यूज लाइव, आज के उत्तर प्रदेश समाचार) 05 अक्टूबर 2023 LIVE : उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज एटा जनपद का दौरा करेंगे। यूपी में लगातार सियासी माहौल देखा जा सकता है। रेलवे ने ट्रेनों के समय में बड़ा बदलाव किया है। संगम नगरी प्रयागराज में होने वाला एयर शो कई मायनों में ऐतिहासिक होने वाला है। वहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूर्व मंत्री राकेशधर पर 10 हजार रुपए का हर्जाना लगाया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों-कस्बों की सभी छोटी-बड़ी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। दिनभर आप इस पेज पर बने रहे और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें। इन्हीं खबरों के साथ ही इन्हीं राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैः
उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, 05 अक्टूबर 2023: आज ASI की अर्जी पर आदालत सुनाएगी आदेश, वरुण-मेनका की BJP काट सकती है टिकट
- वाराणसी के जानवापी विवाद मामले में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने ज्ञानवापी परिसर के सर्वे और उसकी रिपोर्ट जमा करने के लिए चार सप्ताह का समय और मांगा है। बता दें इस सिलसिले में आज आदालत आदेश सुनाएगी।
- यूपी में लगातार सियासी माहौल देखा जा सकता है। वहीं, इसी बीच बताया जा रहा है कि पार्टी लोकसभा चुनाव में वरुण गांधी और मेनका गांधी का टिकट काट सकती है। हालांकि भाजपा सुल्तानपुर और पीलीभीत में नए चेहरों की तलाश कर रही है।
- उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज एटा जनपद का दौरा करेंगे। यहां वह एटा जनपद की जलेसर तहसील के कोसमा में नेत्र परीक्षण एवं शल्य चिकित्सा कक्ष का उद्घाटन करेंगे।
- रेलवे ने ट्रेनों के समय में बड़ा बदलाव किया है। वहीं, इसके साथ ही कुछ ट्रेनों के नाम भी बदल दिए है। हरिद्वार-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस के नंबर 14711-12 को बदलकर 14815-16 कर दिया है।
- इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूर्व मंत्री राकेशधर पर 10 हजार रुपए का हर्जाना लगाया है। यह हर्जाना मंत्री को सपा की विधायक विजमा यादव को देने होंगे।
- स्वार और दढ़ियाल पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दोनों ने संयुक्त रूप से चार गोतस्करों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, दढ़ियाल में कोसी नदी के पार जंगल में पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में चार गोतस्कर घायल हो गए। वहीं, इस मुठभेड़ में एक पुलिस कर्मी को भी गोली लगी है।
- संगम नगरी प्रयागराज में होने वाला एयर शो कई मायनों में ऐतिहासिक होने वाला है। बता दें, 8 अक्टूबर को वायु सेना के 91वें स्थापना दिवस के अवसर पर मिग-21 आखरी बार आसमान में अपनी उड़ान भरेगा।
- लखनऊ में डेंगू काफी तेजी से फैलता जा रहा है। बुधवार को भी डेंगू के 29 मरीज आए है। वहीं, डेंगू से SGPGI के एक रिटायर्ड डॉक्टर के मौत की खबर सामने आया है।
