UP में फिर सताएगी भीषण गर्मी! देशभर का सबसे गर्म शहर रहा झांसी, इन जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट

आज का मौसम यूपी, 8 June 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में फिर से भीषण गर्मी का सिलसिला शुरू हो गया है। 13 जून तक यहां मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में बीते दिनों आंधी और बारिश के चलते भीषण गर्मी से राहत मिली थी। साथ ही तापमान में भी करीब 5 डिग्री तक गिरावट देखने को मिली थी। जिसके बाद अब फिर से भंयकर गर्मी का दौर शुरू हो गया है। साथ ही तापमान में भी शुक्रवार को 4 डिग्री तक बढ़ोत्तरी हुई। वहीं रात के तापमान ने भी तेजी दिखाई है और न्यूनतम पारे में भी 4 डिग्री तक का इजाफा हुआ है। आने वाले दिनों में यूपी वाले गर्मी का प्रकोप झेलने के लिए तैयार हो जाएं। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में एक सप्ताह तक गर्मी और लू के हालात बने रहेंगे।

UP weather

उत्तर प्रदेश में मौसम का हाल

इन जिलों में लू का प्रकोप

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार यूपी में 13 जून तक मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। इन दिनों में प्रदेश में लू चलने का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग ने प्रयागराज, फतेहपुर, कानपुर बांदा, चित्रकूट, कौशांबी,, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, झांसी, ललितपुर, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा और आसपास के इलाकों के लिए लू का आरेंज जारी किया है। इसके अलावा कई जिलों में लू का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इन जिलों में वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, कन्नौज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, रायबरेली, हाथरस, मैनपुरी और आसपास के क्षेत्र हैं।

End of Feed