UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है। जिससे उमस भरी गर्मी से राहत मिली है और यहां का मौसम भी खुशनुमा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी और पश्चिमी यूपी में 7 अगस्त तक बारिश जारी रहने की संभावना है। आज 20 जिलों में जोरदार बारिश होने का अनुमान जताया गया है। इसके साथ ही कई इलाकों में बिजली गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है। IMD ने अगले दो दिनों तक प्रदेश में बारिश के साथ ही कहीं पर तेज आंधी तो कहीं पर वज्रपात की संभावना जताई है।
यूपी का मौसम
आज यूपी में मौसम का हाल (UP Weather Today)
मौसम विभाग के अनुसार आज पूर्वी यूपी में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान दोनों ही भागों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कुछ जगहों पर मेघगर्जन और वज्रपात के भी आसार हैं। वहीं 4 और 5 अगस्त को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कुछ इलाकों में बारिश होगी। साथ ही बादल गरजने और बिजली गिरने की भी संभावना है। इस दौरान भारी बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं है।
इन जिलों में भारी बारिश के आसार
यूपी में शनिवार को कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। जिनमें प्रयागराज, कौशांबी, सोनभद्र, मिर्जापुर, चित्रकूट, बिजनौर, झांसी, ललितपुर, मुजफ्फरनगर, महोबा, रामपुर, मुरादाबाद, सहारनपुर और बांदा शामिल हैं। इसके अलावा कई जिलों में बिजली गिरने और बादल गरजने की भी संभावना है। इसके तहत चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, संतरविदास नगर, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, चंदौली, गाजीपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, बागपत, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, जालौन, हमीरपुर महोबा, बरेली, पीलीभीत, झांसी, ललितपुर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, जौनपुर और आसपास के इलाकों में मेघर्जन और वज्रपात हो सकता है।
पिछले 24 घंटे कैसा रहा मौसम
मौसम विभाग ने शुक्रवार को अच्छी बारिश का पूर्वानुमान जताया था, लेकिन बारिश सिर्फ पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में ही दर्ज की गई। मुजफ्फरनगर में 14.8 और बुलंदशहर में 8 मिमी बारिश हुई। वहीं गुरुवार की रात पूर्वी यूपी और तराई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे न्यूनतम तापमान गाजीपुर में 21.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं गोरखपुर में 23.6 और बाराबंकी में 23.5 डिग्री तापमान दर्ज हुआ।
