चढ़ता पारा-टूटते रिकॉर्ड! गर्मी से दहक रहा झांसी, यूपी का सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार

आज का मौसम यूपी, 29 May 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में चढ़ते पारे के साथ गर्मी के रिकॉर्ड टूट रहे हैं। मंगलवार को झांसी, आगरा और वाराणसी में गर्मी का पिछला रिकॉर्ड टूटा है। यूपी में एक जून से लू से मुक्ति मिलने की संभावना है।

Heatwave Alert in UP: उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। मई के महीने में यूपी का सबसे गर्म दिन मंगलवार को रहा। प्रदेश में पारा चढ़ता ही जा रहा है। बीते 24 घंटों में यूपी के चार जिलों का पारा 48 के पार रहा है। मंगलवार को राज्य का सबसे गर्म शहर फिर से झांसी दर्ज हुआ है। यहां 49 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ है। आज 37 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। इनमें से कई जिलों में लू और गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। 30 जिलों गर्म रात्रि होने की भी संभावना जताई गई है।

UP weather 1

यूपी में आज लू का रेड अलर्ट जारी

इन शहरे में गर्मी का रिकॉर्ड टूटा

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को झांसी के अलावा आगरा, हमीरपुर और प्रयागराज में भी 48 डिग्री के ऊपर पारा दर्ज किया गया। आगरा में अधिकतम तापमान 48.6 डिग्री, हमीरपुर में 48.2 डिग्री और प्रयागराज 48.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग के मुताबिक झांसी, आगरा और वाराणसी का रिकॉर्ड टूटा है। झांसी में 1892, आगरा में 1884 और वाराणसी में 1977 का मौसम रिकॉर्ड उपलब्ध है। इसने सालों में कभी भी ये जिले इतने गर्म नहीं रहे हैं।

End of Feed