UP Ka Mausam: यूपी में बिगड़ा मौसम का मिजाज, आज तेज झोंकेदार हवाओं के साथ होगी बारिश, बिजली गिरने का भी अलर्ट

आज का मौसम यूपी, 22 March 2025 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने के भी आसार हैं।

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी यहां बादलों की आवाजाही देखने को मिल रही है, तो कभी धूप की तल्खी गर्मी का एहसास करा रही है। यूपी में पिछले कुछ दिनों से बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। आज भी बारिश की संभावना जताई गई है। साथ ही तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

UP Weather.

यूपी में आज का मौसम

गरज-चमक संग बारिश के आसार

मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी में आज कहीं-कहीं बारिश होने या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। साथ ही कुछ जगहों पर मेघगर्जन, वज्रपात और तेज झोंकेदार हवाएं चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। वहीं 23 मार्च को यूपी के दोनों हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दिन किसी तरह का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

End of Feed