यूपी में भारी बारिश का दौर जारी, आज इन जिलों झमाझम बरसेंगे मेघ, वाराणसी-प्रयागराज में उफान पर गंगा नदी

आज का मौसम यूपी, 11 August 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: यूपी में आज पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में कई जगहों पर गरज-चमक के साथ बारिश होने आसार हैं। इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश की भी संभावना है।

KEY HIGHLIGHTS
  • उत्तर प्रदेश में एक्टिव मोड पर मॉनसून एक्टिव
  • झमाझम बारिश से कई जिलों में सड़कें जलमग्न
  • वाराणसी-प्रयागराज में गंगा का विकराल रूप

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। जिसके चलते यहां मौसम भी खुशनुमा बना हुआ है। शनिवार को कई जिलों में पूरे दिन रुक-रुक कर बारिश हुई। बारिश से एक ओर जहां उमस और गर्मी से राहत बनी हुई है। वहीं दूसरी ओर जलभराव और बिजली कटौती जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। यूपी में आने वाले दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। आज भी कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

End of Feed