Up News: 8वीं के छात्र को बस ने मारी टक्कर, मौके से फरार, छात्र की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 20, 2023, 05:44 PM IST

एक अज्ञात बस ने मोटरसाइकिल सवार एक छात्र को टक्कर मार दी, जिससे इस हादसे में उसकी मौत हो गयी। मोटरसाइकल पर सवार आठवीं कक्षा का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, पुलिस अज्ञात बस का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Road Accident: उत्तर प्रदेश के बरेली शहर के सीबीगंज थाना क्षेत्र से एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बुधवार यानि 20 सितंबर सुबह एक अज्ञात बस ने मोटरसाइकिल सवार एक छात्र को टक्कर मार दी, जिससे इस हादसे में उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद आस-पास लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंची। बताया जा रहा है कि छात्र आठवीं कक्षा का छात्र था। हालांकि पुलिस बस का पता लगाने की प्रयास कर रही है।

Up News: 8वीं के छात्र को बस ने मारी टक्कर, मौके से फरार, छात्र की मौत

Up News: 8वीं के छात्र को बस ने मारी टक्कर, मौके से फरार, छात्र की मौत

बस मौके से फरार

दरअसल, सीबीगंज थाना क्षेत्र के बडिया निवासी तेजपाल अपने रिश्तेदारों से मंगलवार को मिलने गया था। जब वह रिश्तेदारों से मिलने के बाद बुधवार 20 सितंबर को वापस घर लौट रहा था। तभी पारख खेड़ा पुलिस चौकी के सामने एक अज्ञात बस ने उनकी मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बस मौके से फरार हो गई। मोटरसाइकल पर सवार आठवीं कक्षा का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

End of Feed