UP: नाबालिग ने किया नाबालिग का रेप, मामला दर्ज, पुलिस कर रही जांच

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 21, 2023, 10:17 PM IST

Child Girl Rape Case: कानपुर देहात जिले के अकबरपुर में सात साल के छात्र ने अपने पड़ोस में रहने वाली पांच साल की बच्ची से कथित तौर पर बलात्कार किया। घटना की आपबीती बच्ची ने जब मां को बताई तो मां ने छात्र के खिलाफ थाने में तहरीर दे दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

Child Rape Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले के अकबरपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, सात साल के नाबालिग ने पड़ोस में रहने वाली पांच साल की बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने लड़की के मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर ली है।

UP: नाबालिग ने किया नाबालिग का रेप, मामला दर्ज, पुलिस कर रही जांच

UP: नाबालिग ने किया नाबालिग का रेप, मामला दर्ज, पुलिस कर रही जांच (Representative Image)

16 सितंबर को हुआ था मामला

अपर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पांडे ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बृहस्पतिवार यानि 21 सितंबर को बताया कि अकबरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार (16 सितंबर) को पांच साल की एक बच्ची खेलने के लिए बाहर गई थी। तभी पड़ोस में रहने वाले सात साल के एक लड़के ने उसके साथ बलात्कार किया।

End of Feed